{"_id":"58c27bcb4f1c1bda32dc4d87","slug":"mla-decreased-his-property-after-being-elected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"और विधायक बनने के बाद घट गई इनकी संपति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
और विधायक बनने के बाद घट गई इनकी संपति
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक या मंत्री बनने के बाद जनप्रतिनिधियों की संपत्ति में इजाफा होते तो आपने खूब सुना होगा लेकिन अगर इसका उल्टा हो और संपति बढ़ने की बजाय घटने लगे तो आप क्या कहेंगे। जी हां, यूपी के विधानसभा चुनावों में यह करिश्मा भी खूब हुआ है जब पिछले चुनावों के मुकाबले विधायकों और मंत्रियों की संपत्ति बढ़ने के बजाय घट गई। यहां तक की कुछ की तो घटकर आधी रह गई। जानिए ऐसे ही नेताओं के बारे में।
विज्ञापन
पीस पार्टी के विधायक डॉ. मोहम्मद अय्यूब की संपत्ति 2012 में 18 करोड़ 65 लाख थी, लेकिन 2017 में इनकी संपत्ति तीन करोड़ 45 लाख रुपये रह गई। यानी विधायक बनने के बाद डॉ. अय्यूब को 15.20 करोड़ का घाटा हुआ।
विज्ञापन
वहीं बसपा के विधायक नूर सलीम राना की संपत्ति में भी गिरावट आई है। मुजफ्फरनगर से विधायक नूर सलीम की संपत्ति 2012 में 19.14 करोड़ थी जो 2017 में 14.41 करोड़ रुपये रह गई।
विज्ञापन
मंत्रियों की भी घट गई संपत्ति
सपा विधायक रेहान की सपंत्ति भी पांच साल विधायक रहने के बाद आधी रह गई। 2012 में इनकी संपत्ति जहां 5.72 करोड़ थी, वहीं 2017 में यह 2 करोड़ रह गई। सपा के ही तसलीम अहमद की संपत्ति भी पांच साल विधायक रहने के बाद एक तिहाई बची है। 2012 में तसलीम की कुल संपत्ति 3.26 करोड़ थी जो अब 1.14 करोड़ रुपये रह गई।
सिर्फ विधायक ही नहीं, कई मंत्रियों की भी संपत्ति पिछले पांच साल में कम हो गई। सपा विधायक और मंत्री फरीद महफूज किदवई की संपत्ति 2012 में 3.52 करोड़ थी, जो अब 3.07 करोड़ रुपये रह गई है। एक और मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की संपत्ति में भी पिछले चुनाव के मुकाबले साढ़े 18 लाख रुपये की कमी आई है।
सिर्फ विधायक ही नहीं, कई मंत्रियों की भी संपत्ति पिछले पांच साल में कम हो गई। सपा विधायक और मंत्री फरीद महफूज किदवई की संपत्ति 2012 में 3.52 करोड़ थी, जो अब 3.07 करोड़ रुपये रह गई है। एक और मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की संपत्ति में भी पिछले चुनाव के मुकाबले साढ़े 18 लाख रुपये की कमी आई है।