{"_id":"5ff253df8ebc3e3d46614eef","slug":"mk-stalin-said-dmk-party-will-forgive-education-loan-if-given-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता मिली तो शिक्षा ऋण माफ करेगी द्रमुक दल : एमके स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सत्ता मिली तो शिक्षा ऋण माफ करेगी द्रमुक दल : एमके स्टालिन
Mon, 04 Jan 2021 05:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इरोड
एजेंसी, इरोड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : Facebook
तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक ने सत्ता मिलने पर छात्रों के उच्च शिक्षा ऋण का बकाया माफ करने की घोषणा की है। द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु विधानसभा में नेता विपक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार द्रमुक सत्ता हासिल कर ले तो फिर वे छात्रों का उच्च शिक्षा ऋण माफ करेंगे।
विज्ञापन
इरोड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गांव वी. मेट्टुपलायम में पार्टी की ग्रामसभा बैठक में बोल रहे स्टालिन ने अन्नाद्रमुक की वर्तमान राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। द्रमुक नेता ने कहा, राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और शिक्षा का स्तर नीचे गिरा है। साथ ही ग्रामीणों को 100 दिन का काम देने में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में द्रमुक की सरकार गठित होते ही इसे सही किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार से 150 दिन का न्यूनतम रोजगार उपलब्ध कराने और दैनिक भत्ता देने की मांग करेंगे। इससे पहले स्टालिन ने स्वतंत्रता सेनानी वीरा पांडिया कट्टाबोमन की 262वीं जयंती के मौके पर पार्टी कार्यालय में उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन