फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram seeks Centre intervention to lift Assam blockade

सीमा विवाद: मिजोरम ने असम की नाकाबंदी को हटाने को केंद्र से दखल देने की मांग की

Fri, 30 Jul 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, आइजोल।
एजेंसी, आइजोल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 03:04 AM IST
सार

अज्ञात अराजकतत्वों ने असम के हैलाकांडी जिले में मोहम्मदपुर रेलवे स्टेशन और रामनाथपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया है। यह मिजोरम में बैराबी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली इकलौती लाइन है, जिसे ब्लॉक कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Mizoram seeks Centre intervention to lift Assam blockade
असम-मिजोरम सीमा विवाद... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मिजोरम सरकार ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से असम में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी को हटाने के लिए दखल देने की मांग की है।

विज्ञापन


मिजोरम ने आरोप लगाया कि असम के अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रक उखाड़ दिए और राज्य को आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 306 को ब्लॉक कर दिया है। इससे राज्य में सामान लेकर आने वाले ट्रक, गाड़ियां असम में फंस गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के गृहसचिव पू लालनुनमाविया चुआंगो ने एक संदेश में केंद्र सरकार से सामान और यात्रियों के आवागमन को फिर से बहाल करने के लिए नाकेबंदी खत्म कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सिलचर-आइजोल को जाने वाले एनएच 306 को बराक वैली में काबूगंज में ब्लॉक किया गया है। इससे राज्य के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

असम के मंत्री बोले, मिजोरम पुलिस ने अभी भी खाली नहीं की विवादित सीमा पोस्ट
वहीं दूसरी ओर असम के मंत्री अशोक सिंघल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मिजोरम सरकार ने विवादित स्थल से अपनी पुलिस अभी नहीं हटाया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वार्ता से समाधान का रास्ता निकलेगा।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्रालय ने सीआरपीएफ की तैनाती का आदेश दिया है। हमने अपने पोस्ट सीआरपीएफ को सौंप दी है लेकिन मिजोरम सरकार ने अपने पुलिसकर्मियों को अभी वहां से नहीं हटाया है। यह काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि मिजोरम को समझना चाहिए कि दोनों राज्यों के लोगों को एकसाथ रहना और एकसाथ आगे बढ़ना होगा। 

 असम-मिजोरम सीमा पर हालात ‘शांत’
 कछार जिले के एक अधिकारी ने बताया कि असम-मिजोरम सीमा से लगते इलाकों में हालात शांत और नियंत्रण में हैं। सोमवार को भड़की हिंसा में छह पुलिसकर्मियों समेत सात लोगों की जान चली गई थी। लैलापुर स्थित अंतरराज्यीय सीमा पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है जबकि प्रदेश पुलिस अपनी सीमाओं से 100 मीटर की दूरी पर तैनात हैं।

अधिकारी ने बताया कि लोगों को सीमा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर कुछ संगठनों द्वारा लगाया गया आर्थिक नाकेबंदी का असर आंशिक है।

असम-मिजोरम सीमा विवाद को विदेश से दी जा रही है हवा, सरमा ने जताई चिंता
असम-मिजोरम के बीच सोमवार को हुई हिंसक झड़प के बाद सोशल मीडिया पर दोनों राज्यों के खिलाफ मुहिम चल रही है। दोनों ही राज्यों के खिलाफ ट्विटर पर शेमऑनअसम, शेमऑनमिजोरम हैशटैग ट्रेडिंग की जा रही है।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से ज्यादातर करीब दो तिहाई हैंडल अमेरिका से हैं और एक तिहाई देश से। इनमें से भी ज्यादातर बॉट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दोनों राज्यों के सीमा विवाद को विदेश से हवा देने पर चिंता जताई है।

उन्होंने डिजिटल दुनिया की गतिविधियों पर नजर रखने वाले विक्रांत कुमार के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा कि यह बहुत ही गंभीर बात है। इसके पीछे के लोगों का पता लगाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed