फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram sarbananda sonowal said Northeast had lagged behind during the time of Congress Zoramthanga claim this

Mizoram: सोनोवाल बोले- कांग्रेस के समय में पिछड़ गया पूर्वोत्तर; जोरामथांगा का दावा- अपने दम पर बनाएंगे सरकार

Wed, 01 Nov 2023 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल
अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Nov 2023 07:44 PM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने विश्वास जताते हुए कहा कि सत्तारूढ़ एमएनएफ मिजोरम में सत्ता बरकरार रखेगी। अगर उनके (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए) सिद्धांत मिजो लोगों के खिलाफ हैं, तो हम इसका विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Mizoram sarbananda sonowal said Northeast had lagged behind during the time of Congress Zoramthanga claim this
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मिजोरम के दौरे पर हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय को यह ध्यान रखना चाहिए कि कांग्रेस शासन के दौरान कनेक्टिविटी और विकास के मामले में पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र पिछड़ गया था। अब केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद चीजें बदल गईं। अंतर हर किसी के देखने लायक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिजोरम में विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास बहुत तेजी से हुआ है। सोनोवाल ने कहा कि मिजोरम के लोगों को वोट देकर अपने राज्य में विकास सुनिश्चित करना चाहिए और राज्य में भाजपा को सत्ता में लाना चाहिए। चूंकि मिजोरम में लोग शिक्षित हैं, वे निश्चित रूप से राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने और विकास सुनिश्चित करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूर्वेत्तर का विकास देखिए। संपूर्ण पूर्वोत्तर अब राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटकों और निवेशकों के लिए एक गंतव्य बन गया है।
विज्ञापन


25 या उससे भी अधिक सीटें जीतेंगे: जोरामथांगा
इस बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी। सत्तारूढ़ एमएनएफ मिजोरम में सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर उनके (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए) सिद्धांत मिजो लोगों के खिलाफ हैं, तो हम इसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरमथांगा ने यह विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी एमएनएफ राज्य में अपने दम पर सरकार बनाएगी। हमें सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि कम से कम हम 25 या उससे भी अधिक तक जाएंगे। वह राज्य में आगामी चुनावों में एमएनएफ की संभावनाओं और चुनाव बाद गठबंधन की संभावना पर मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे।


मुख्यमंत्री ने भी दोहराया कि राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच संबंध मुद्दा आधारित है। हम (एमएनएफ) सिद्धांतों के एक सेट का पालन करते हैं जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के अनुरूप नहीं हो सकते हैं। अगर उनके (भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए) सिद्धांत मिजो लोगों के खिलाफ हैं, तो हम इसका विरोध करेंगे। इससे पहले भी मिजोरम के मुख्यमंत्री ने अपनी नीतियों के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed