फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram police shot father son come from tripura

मिजोरम पुलिस की कार्रवाई: त्रिपुरा आए पिता-पुत्र को मारी गोली, ड्रग्स तस्करी का लगाया आरोप

Sat, 01 Jan 2022 01:44 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

रामुहाई रियांग (40) और उनका 14 वर्षीय बेटा कंचनपुर अनुमंडल के अन्य स्थानीय लोगों के साथ अक्सर खेती के लिए पड़ोसी राज्य जाते थे।

विज्ञापन
Mizoram police shot father son come from tripura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मिजोरम में कथित रूप से खेती करने आए उत्तरी त्रिपुरा जिले के एक व्यक्ति और उसके पुत्र को पुलिस ने गोली मार दी। जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रामुहाई रियांग (40) और उनका 14 वर्षीय बेटा कंचनपुर अनुमंडल के अन्य स्थानीय लोगों के साथ अक्सर खेती के लिए पड़ोसी राज्य जाते थे। गोली चलाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मिजोरम पुलिस का दावा है कि राज्य में आते समय दोनों के पास मादक पदार्थ थे।

विज्ञापन


गोली लगने के बाद पिता भागने में सफल: पुलिस अधीक्षक
गोली लगने के बाद रामुहाई वहां से भागने और त्रिपुरा में प्रवेश करने में सफल रहे, लेकिन उनके बेटे को मिजोरम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि लड़के का आइजॉल के अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। उसकी हालत स्थिर है। रामुहाई का जिले के धर्मनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर लिया: एसपी
एसपी ने कहा कि वांगमुन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। अंतरराज्यीय सीमा पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, जहां स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed