फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram police DGP said- situation on India-Myanmar border is tense, but under control

Mizoram: मिजोरम के डीजीपी बोले- भारत-म्यांमार सीमा पर हालात तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में

Mon, 20 Nov 2023 07:15 PM IST
Harendra Chaudhary एन.अर्जुन, आइजोल
एन.अर्जुन, आइजोल Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Nov 2023 07:15 PM IST
सार

मिजोरम पुलिस के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा, म्यांमार के चिन राज्य के सीमावर्ती इलाकों में विद्रोही समूहों और सैन्य जुंटा के बीच हालिया लड़ाई के बाद, मिजोरम में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं। मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स ने सीमावर्ती इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा तैनात की है...

विज्ञापन
Mizoram police DGP said- situation on India-Myanmar border is tense, but under control
Anil Shukla DGP Mizoram - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मिजोरम के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने कहा है कि सीमा पार जारी तनाव के चलते भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह म्यांमार के जो 75 सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए थे, उन्हें वापस भेज दिया गया है। अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए शुक्ला ने कहा, भारतीय सीमा के अंदर हमारे किसी भी नागरिक को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। मिजोरम पुलिस भी सीमा के पास तैनात असम राइफल्स के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही है।

विज्ञापन

डीजीपी शुक्ला ने कहा, म्यांमार के चिन राज्य के सीमावर्ती इलाकों में विद्रोही समूहों और सैन्य जुंटा के बीच हालिया लड़ाई के बाद, मिजोरम में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं। मिजोरम पुलिस और असम राइफल्स ने सीमावर्ती इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा तैनात की है। शुक्ला ने कहा कि घटना के बाद, म्यांमार सेना के 75 जवान मिजोरम में प्रवेश कर गए थे, उनको हमने सुरक्षाबल असम राइफल्स को सौंप दिया था। जिसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है। इस लड़ाई से मिजोरम के सीमावर्ती इलाकों में 5 हजार से अधिक लोग घुस आए थे, उनमें से भी अधिकतर लोगों को वापस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए थे, जिनको चंफाई और ऑईजोल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने बताया कि सीमा के उस पार की लड़ाई में हमारे नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हमारे लोग पूरी तरह से ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारे स्थानीय लोगों और एनजीओ के सदस्यों ने भारत में घुस आए लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी शुक्ला ने कहा, जानकारी के मुताबिक दो प्रमुख शिविरों पर कब्ज़ा कर लिया गया और इसके कारण म्यांमार के लगभग 75 हथियारबंद जवान मिज़ोरम में प्रवेश कर गए थे। हमने उन्हें बचाया और अपनी सीमा सुरक्षा बल असम राइफल्स को भी सौंप दिया। उन्हें वापस म्यांमार भेज दिया गया। उन्होंने कहा, भारतीय सीमा पर हालात बिल्कुल सामान्य हैं। आम नागरिकों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। असम राइफल्स के जवान और मिजोरम पुलिस के जवान पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed