{"_id":"6524a214138f80c88601f3c4","slug":"mizoram-election-congress-new-bet-to-return-to-power-trying-to-make-violence-an-issue-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram Election: सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस का नया दांव, हिंसा को मुद्दा बनाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram Election: सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस का नया दांव, हिंसा को मुद्दा बनाने की कोशिश
Tue, 10 Oct 2023 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:30 AM IST
सार
इस बार भी एमएनएफ, कांग्रेस और जेडपीएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ-भाजपा गठबंधन ने विकास सहित पूर्वोत्तर में चरणबद्ध तरीके से अफ्सपा खत्म किए जाने, उग्रवादी संगठनों का खात्मा होने जैसे मामलों को मुद्दा बनाया है।
विज्ञापन
Congress
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोराम में बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता गंवाते ही कांग्रेस ने पूर्वोत्तर भारत का अपना अंतिम किला गंवा दिया था। राज्य में ऐसे समय में चुनाव हो रहे हैं जब पड़ोसी राज्य मणिपुर जातीय हिंसा में उलझा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस पूर्वोत्तर में कथित अशांति को मुद्दा बना कर मिजोरम में सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं, भाजपा राजग की सत्ता बरकरार रख पूर्वोत्तर में ताकत का संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
बीते चुनाव में राजग की सहयोगी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 40 सदस्यीय विधानसभा सभा में अपने दम पर बहुमत हासिल की थी। एमएनएफ की सहयोगी भाजपा को एक, जबकि तब सत्ता में रही कांग्रेस को महज पांच सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 8 सीटें जीत कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया था। मणिपुर में कुकी बनाम मैतई के बीच जंग से चिंतित मुख्यमंत्री जोरामथंगा केंद्र से कई बार हिंसा पर रोक लगाने की अपील की है।
फिर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
इस बार भी एमएनएफ, कांग्रेस और जेडपीएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। सत्तारूढ़ एमएनएफ-भाजपा गठबंधन ने विकास सहित पूर्वोत्तर में चरणबद्ध तरीके से अफ्सपा खत्म किए जाने, उग्रवादी संगठनों का खात्मा होने जैसे मामलों को मुद्दा बनाया है। हालांकि एमएनएफ मणिपुर हिंसा के मुद्दा बनने से असहज है।
लगातार दो जीत के बाद हारी थी कांग्रेस
मिजोरम कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है। पार्टी ने 2013 व 2008 में बड़ी जीत दर्ज की थी। बीते चुनाव में हार से पूर्वोत्तर में अपना इकलौता राज्य भी गंवा दिया था।