फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MIZORAM ELECTION: BJP IS ANTI CHRISTIAN: CONGRESS

भाजपा ईसाई विरोधी पार्टी, ‘पिछले दरवाजे’ से मिजोरम में प्रवेश का प्रयास कर रही है : कांग्रेस

Fri, 16 Nov 2018 07:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
MIZORAM ELECTION: BJP IS ANTI CHRISTIAN: CONGRESS
लुइजिन्हो फलेरो
कांग्रेस ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर ईसाई विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में 28 नवंबर को चुनाव के बाद भाजपा ईसाई बहुल मिजोरम में ‘पिछले दरवाजे के जरिए’ प्रवेश का प्रयास कर रही है। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक, मिजोरम की करीब 87 प्रतिशत आबादी ईसाई है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव लुइजिन्हो फलेरो ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों और ईसाईयों के खिलाफ है...पार्टी ईसाईयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ असहिष्णु और नफरत की भावना रखती है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि भाजपा ने सुशासन दिवस मनाने के लिए 25 दिसंबर का दिन क्यों चुना जब यह इसके शासन के तहत मिजोरम में अगला क्रिसमस मनाना चाहती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के यहां पिछले महीने एक रैली में उस बयान की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि भाजपा सरकार के अन्तर्गत मिजोरम में क्रिसमस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में भाजपा की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार ने 25 दिसंबर को क्रिसमस समारोहों का दिन राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed