{"_id":"5be18db8bdec22697879c4fa","slug":"mizoram-election-2018-ncp-announces-5-candidates-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम विधानसभा चुनावः एनसीपी ने घोषित किए पांच उम्मीदवारों के नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम विधानसभा चुनावः एनसीपी ने घोषित किए पांच उम्मीदवारों के नाम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
NCP FLAG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मंगलवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष लालम्पुइया छांग्टे ने बताया कि वह त्रिपुरा और बांग्लादेश से लगी सीमा पर स्थित दो सीटों मामित एवं डंपा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजधानी आइजल पश्चिम-1 सीट से एक नए चेहरे लालरुइया को मैदान में उतारा है। एनसीपी ने चकमा बहुल टुईचांग एवं टुईपुई सीटों पर इस बार उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया है।
एनसीपी अध्यक्ष छांग्टे ने भरोसा जताया कि इस बार पार्टी का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले बेहतर रहेगा और वह कम से कम दो सीटें, मामित और हाचेक जीत लेगी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में इन दोनों सीटों पर एनसीपी उम्मीदवार को दो-दो हजार से ज्यादा वोट मिले थे।