फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram cops shot dead by colleague at Assam Border investigation Order news and updates

Mizoram: बर्ताव को लेकर हुई शिकायत, तो गुस्साए जवान ने दो सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत

Mon, 06 Mar 2023 12:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलासिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलासिब Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 Mar 2023 12:44 PM IST
सार

मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा, ‘‘आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं।’’

विज्ञापन
Mizoram cops shot dead by colleague at Assam Border investigation Order news and updates
मिजोरम पुलिस। - फोटो : Social Media

विस्तार

मिजोरम के कोलासिब में राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिजोरम-असम सीमा के करीब बुआरचेप गांव में एक सीमा चौकी पर सशस्त्र बलों की दूसरी बटालियन के तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे, तभी रविवार शाम यह घटना हुई।
विज्ञापन


मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा, ‘‘आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार जे ललरोहलुआ और हवलदार इंद्र कुमार राय के रूप में की गई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर सीमा चौकी कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ललरोहलुआ को खून से लथपथ फर्श पर पड़े पाया, जबकि राय वहां से 40 फुट दूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि ललरोहलुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राय ने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि चकमा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक बंदूक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने ही यह गोलीबारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed