{"_id":"640592e8625aac40c307b123","slug":"mizoram-cops-shot-dead-by-colleague-at-assam-border-investigation-order-news-and-updates-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: बर्ताव को लेकर हुई शिकायत, तो गुस्साए जवान ने दो सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: बर्ताव को लेकर हुई शिकायत, तो गुस्साए जवान ने दो सहकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, दोनों की मौत
Mon, 06 Mar 2023 12:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलासिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलासिब
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:44 PM IST
सार
मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा, ‘‘आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं।’’
विज्ञापन
मिजोरम पुलिस।
- फोटो : Social Media
विस्तार
मिजोरम के कोलासिब में राज्य सशस्त्र पुलिस के एक जवान ने अपने दो सहकर्मियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मिजोरम-असम सीमा के करीब बुआरचेप गांव में एक सीमा चौकी पर सशस्त्र बलों की दूसरी बटालियन के तीनों पुलिसकर्मी तैनात थे, तभी रविवार शाम यह घटना हुई।
मिजोरम पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) ललबैकथंगा खियांगते ने कहा, ‘‘आरोपी हवलदार बिमल कांति चकमा (56) ने उसके व्यवहार को लेकर शिकायत करने पर गुस्से में आकर दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी सर्विस राइफल से कम से कम 15 गोलियां चलाईं।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हवलदार जे ललरोहलुआ और हवलदार इंद्र कुमार राय के रूप में की गई है।
अधिकारी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर सीमा चौकी कमांडर और अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ललरोहलुआ को खून से लथपथ फर्श पर पड़े पाया, जबकि राय वहां से 40 फुट दूर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि ललरोहलुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और राय ने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि चकमा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक बंदूक और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने ही यह गोलीबारी की थी।