{"_id":"5bf3ecc7bdec2269724a8c28","slug":"mizoram-assembly-elections-2018-rahul-gandhi-says-bjp-rss-not-win-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में राहुल गांधी की पहली सभा, भाजपा-आरएसएस को लिया निशाने पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में राहुल गांधी की पहली सभा, भाजपा-आरएसएस को लिया निशाने पर
भाषा
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को भलीभांति पता है कि पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। मिजोरम के चंफई में पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर राज्य की संस्कृति को तबाह करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 28 नवंबर को होगा। यह पूर्वोत्तर में एक मात्र राज्य बचा है जहां कांग्रेस सत्ता में है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) आगामी चुनाव में भाजपा की साझेदार है।कांग्रेस आरोप लगा रही है कि एमएनएफ और भाजपा त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में चुनाव के बाद गठबंधन करेंगे। हालांकि दोनों ही दल इस दावे को खारिज कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, संघ और भाजपा समझते हैं कि मिजोरम में घुसने और यहां की संस्कृति बर्बाद करने के लिए उनके पास यही एक अवसर बचा है। उन्हें पता है कि वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएंगे।