{"_id":"5bfd563dbdec2241b6287c55","slug":"mizoram-assembly-elections-2018-live-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में आज मतदान, ललथनहवला की अग्निपरीक्षा, भाजपा भी मुकाबले में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में आज मतदान, ललथनहवला की अग्निपरीक्षा, भाजपा भी मुकाबले में
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Nov 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
मिजोरम चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में आज 40 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान होना है। आज के इस मतदान में 7.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरे बार मुख्यमंत्री बनने के लिए जबकि भाजपा पूर्वोत्तर के आखिरी गढ़ में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए जोर आजमाइश में लगी है।
विज्ञापन
1987 में एक पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के बाद से मिजोरम में कांग्रेस और मिजोरम नेशनल पार्टी (एमएनएफ) सत्ता में है। आज के इस मतदान में दिलचस्प बात यह है कि आज तक कोई भी पार्टी राज्य में दो बार से अधिक सरकार नहीं बना सकी है।
विज्ञापन
मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर का यह एकमात्र राज्य है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। राज्य की आबादी करीब 10 लाख है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी।
विज्ञापन
कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं जबकि भाजपा 39 सीटों पर मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए राज्य पहुंचे।