फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram assembly election congress senior leaders Mizoram visit PM Modi likely to visit

Mizoram: चुनाव से पहले मिजोरम जाएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, PM मोदी 30 अक्तूबर को करेंगे राज्य का दौरा

Wed, 25 Oct 2023 03:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 03:07 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मिजोरम का दौरा कर सकते हैं भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 30 अक्तूबर पश्चिमी मिजोरम के ममित इलाके में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Mizoram assembly election congress senior leaders Mizoram visit PM Modi likely to visit
Priyanka Gandhi, PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और शशि थरूर सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मिजोरम का दौरा कर सकते हैं। मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरुआटा रेंथलेई ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी और शशि थरूर के पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए तीन और चार नवंबर को मिजोरम का दौरा करने की संभावना है। 
विज्ञापन


अल्पसंख्यक क्षेत्रों का दौरा कर सकती है प्रियंका
मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्रियंका गांधी राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी अल्पसंख्यक क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं। वहीं जयराम रमेश गुरुवार को मिजोरम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान रमेश पार्टी के साथ बैठक के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होगें। वह रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने 16 से 17 अक्तूबर तक मिजोरम का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने आइजोल और दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी भी मिजोरम जाएंगे
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मिजोरम का दौरा कर सकते हैं भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 30 अक्तूबर पश्चिमी मिजोरम के ममित इलाके में जा सकते हैं। दरअसल, लालरिनलियाना सायलो ने मिजोरम विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद मिजो नेशनल फ्रंट भी छोड़ दिया था। वह अब भाजपा के टिकट पर ममित इलाके से चुनाव लड़ेगें। 

मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों में चुनाव सात नवंबर को होने वाला है, जिसमें 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed