फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly Election : BJP will win atleast 25 seats, said JV Hluna

मिजोरम विधानसभा चुनाव : भाजपा अध्यक्ष जेवी लूना का दावा, कम से कम 25 सीटें जीतेगी भाजपा

Sat, 17 Nov 2018 08:17 AM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Sat, 17 Nov 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
Mizoram Assembly Election : BJP will win atleast 25 seats, said JV Hluna

मिजोरम भाजपा के अध्यक्ष जेवी लूना का दावा है कि इस महीने राज्य की 40 विधानसीटों के लिए होने वाले चुनावों में पार्टी कम से कम 25 सीटें जीत कर यहां सरकार बनाएगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर का कांग्रेस-मुक्त करने का उसका मिशन भी पूरा हो जाएगा। अमर उजाला के साथ एक विशेष बातचीत में वह कहते हैं कि इस ईसाई-बहुल राज्य में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है। अब यहां वह बाहरी पार्टी नहीं रही। उनका दावा है कि राज्य के लोग अबकी बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन


लेकिन कांग्रेस व मिजो नेशनल फ्रंट (एमएएफ) तो भाजपा को ईसाई-विरोधी बता रही हैं? इस सवाल पर लूना कहते हैं कि भाजपा के संविधान में साफ लिखा है कि वह सकारात्मक धमनिपेक्षता में भरोसा करती है और कांग्रेस की तरह एक राष्ट्रीय पार्टी है। 

विज्ञापन

'राज्य में तेजी से बढ़ रही भाजपा की स्वीकार्यता'

उन्होंने कहा कि 30 साल पहले मिजोरम में कांग्रेसी गतिविधियां शुरू होने के समय उसे भी बाहरी कहा गया था। राज्य में उग्रवाद के चरम पर रहने के दौरान भूमिगत संगठन ने उनके उम्मीदवारों को नामांकन पत्र तक दाखिल नहीं करने दिया था। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने कई बार यहां सरकार बनाई है और लोग उसे स्वीकार करने लगे। लूना कहते हैं कि भाजपा की स्वीकार्यता भी तेजी से बढ़ रही है। पार्टी ने दो पादरियों को भी टिकट दिया है।

लेकिन यहां तो अबकी पहले की तरह मुख्य मुकाबला कांग्रेस व एमएनएफ में ही माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा का खाता खुलने की कितनी संभावना है? लूना बताते हैं कि वर्ष 2013 में पार्टी ने आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। तब पार्टी को तीन फीसदी वोट मिले थे। अबकी हमने 39 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति समय पर नहीं मिलने की वजह से एक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सका। अबकी हम यहां कम से कम 25 सीटें जीतेंगे। वह कहते हैं कि यहां भी त्रिपुरा का नतीजा दोहराया जाएगा। लेकिन भाजपा व एमएएफ में गोपनीय साठ-गांठ के आरोप भी लग रहे हैं। लूना का कहना है कि यह दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed