{"_id":"6570063fc004110dde0a8843","slug":"mizoram-assembly-election-2023-zpm-leader-lalduhoma-meets-governor-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram Politics: लालडुहोमा शुक्रवार को लेंगे सीएम पद की शपथ; जोरमथांगा का MNF अध्यक्ष पद से इस्तीफा नामंजूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram Politics: लालडुहोमा शुक्रवार को लेंगे सीएम पद की शपथ; जोरमथांगा का MNF अध्यक्ष पद से इस्तीफा नामंजूर
Wed, 06 Dec 2023 12:35 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:35 PM IST
सार
जेडपीएम ने मिजोरम विधानसभा की 40 में 27 सीटें जीतकर राज्य में एक शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पार्टी प्रमुख लालडुहोमा ने कहा कि राज्य की युवा मिजो नेशनल फ्रंट से तंग आ गई थी और नई विचारों और सिद्धांतों वाली सरकार चाहते हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले लालडुहोमा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री दावेदार लालडुहोमा आज (बुधवार) राज्य में सरकार बनाने के मुद्दे पर बात करने के लिए राज्यपाल से मिले। राजभवन के सूत्रों के अनुसार लालडुहोमा शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।
मिजोरम में जेडपीएम की सरकार
जेडपीएम ने मिजोरम विधानसभा की 40 में 27 सीटें जीतकर राज्य में एक शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पार्टी प्रमुख लालडुहोमा ने कहा, 'राज्य की युवा मिजो नेशनल फ्रंट से तंग आ गई थी और वह अब नई विचारों और सिद्धांतों वाली सरकार चाहते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'यह भगवान का आशीर्वाद था और लोगों के आशीर्वाद के कारण मैं आज बहुत खुश हूं। मैं उनका धन्यवाद करता हूं। हम पिछले साल से ही इस बड़ी जीत की उम्मीद कर रहे थे। हम जनता का मूड जानते हैं और हमें मालूम है कि वे हमारे साथ हैं।'
लालडुहोमा ने आगे कहा, 'यहां कोई और दावेदार नहीं है। उनलोगों ने मुझे पिछले साल ही चुन लिया था। पिछले साल ही इसकी घोषणा हो गई थी कि यदि जेडपीएम की सरकार बनती है तो लालडुहोमा मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ समारोह के खत्म होने के बाद मैं सीएम के तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा, जिसमें मैं अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता की घोषणा करुंगा।'
विज्ञापन
मंगलवार को जेडपीएम ने इस जीत के लिए एक पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में जेडपीएम के नए सांसद बेरिल वन्नेसांगी भी शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी जीत का पूरा श्रेय राज्य की महिलाओं को दिया।
एमएनएफ ने जोरमथांगा का इस्तीफा नामंजूर किया
विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली एमएनएफ ने बुधवार को अपने अध्यक्ष जोरमथांगा का इस्तीफा खारिज कर दिया। पार्टी में इस बात पर सहमति बनी कि वह पद पर बने रहेंगे। एमएनएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तावंलुइया ने कहा कि एमएनएफ की राष्ट्रीय कोर समिति और राजनीतिक मामलों की समिति ने जोरमथांगा के इस्तीफे को खारिज कर दिया और उनकी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेने के उनके कदम की सराहना की।