{"_id":"5c025987bdec224192170001","slug":"mizoram-assembly-election-2018-congress-releases-manifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, लैपटॉप बांटने का वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, लैपटॉप बांटने का वादा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने मुफ्त लैपटॉप का वादा किया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार फिर से बनने की सूरत में ये लैपटॉप दसवीं पास करने वाले छात्रों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ललथान्हावला ने ये घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने किसानों और युवाओं के लिए अपने दो प्रमुख कार्यक्रमों को जारी रखने का भी वचन दिया है। पूर्वोत्तर में मिजोरम कांग्रेस का इकलौता किला है। इस पर बीजेपी नेताओं ने जोर देकर कहा है कि वे आठ पूर्वोत्तर राज्यों से विपक्षी दल को हटाने के लिए ठोस प्रयास करेंगे। थान्हावला पार्टी के राज्य इकाई अध्यक्ष और 2008 से मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
घोषणापत्र के अनुसार अगर मिजोरम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस सत्ता में आती है, तो कक्षा 10 की परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) के साथ हर साल लैपटॉप बांटे जाएंगे। शुरुआत में उन्हे बांटे जाएगे जिन्होने कक्षा 10 की परीक्षा पास कर ली हो और उनके पास नौकरी न हो।
विज्ञापन
पार्टी ने बेरोजगार युवाओं के लिए आर्थिक विकास नीति (एनईडीपी) और किसानों को अपनी नई भूमि उपयोग नीति (एनएलयूपी) जारी रखने का भी वादा किया। पार्टी ने राज्य भर में नशीली दवाओं के नशे की लत और अल्कोहल के लिए अधिक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने का भी वादा किया।
वहीं, राज्य के लिए बीजेपी की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र में पार्टी ने मिजोरम की जनता से वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की राजकीय भाषा मिजो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले पांच सालों में 50 हजार नौकरियां बांटने का वादा भी पार्टी ने किया है। इसके साथ दो मेडिकल कॉलेज बनाने का भी वादा किया गया है।