{"_id":"5bed0b58bdec2265a1062885","slug":"mizoram-assembly-election-2018-congress-allege-bjp-can-indulge-in-horse-trading-of-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता के लिए कर सकती है \"खरीद-फरोख्त\" : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता के लिए कर सकती है "खरीद-फरोख्त" : कांग्रेस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी, कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होंगे। सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को फिर से सरकार बनाने का भरोसा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) जैसी विपक्षी पार्टियों को लगता है कि राज्य की सत्ता में बदलाव होगा। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा "किसी भी कीमत पर सत्ता हथियाने" के लिए खरीद-फरोख्त का सहारा ले सकती है और ऐसे हालात में निर्दलीय विधायकों को आसानी से लुभाये जाने की आशंका रहती है।
भाजपा की राज्य इकाई ने, इस आरोप का कड़ाई से खंडन करते हुये कहा है कि उनका दल कभी भी खरीद-फरोख्त में संलग्न नहीं रहा और न ही ऐसा करने का उसकी कोई मंशा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिजोरम पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस सत्तासीन है।
राज्य में सत्तारूढ़ दल ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पर भी प्रहार किया। जेडपीएम सात संगठनों का समूह है एवं इसके 35 प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेस के प्रवक्ता लालियानचुहुंगा ने यहां कहा, "भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता प्राप्त करना चाहती है और इस सौदेबाजी में निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए सर्वाधिक खतरा रहता है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि अगर भाजपा दो तीन सीटों को जीत लेती है तो वह पिछले दरवाजे से सत्ता में आने के लिए विधायकों को लुभाने में लग जायेगी, जैसा कि उसने मेघालय और नागालैंड में किया है।
भाजपा प्रवक्ता लालरोजारा ने कहा कि खरीद-फरोख्त के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है। कांग्रेस भगवा दल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रही है।