फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission UP Fateh: 30 Central cabinet ministers will fill BJPs 200 rallies, road map ready

मिशन यूपी फतेह: भाजपा की 200 रैलियों में 30 केंद्रीय मंत्री भरेंगे हुंकार, रोड मैप तैयार

Mon, 15 Nov 2021 03:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी आशीष तिवारी, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 03:48 PM IST
सार

अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में केंद्र सरकार के 30 से ज्यादा मंत्री रैलियों और कार्यक्रमों में दिखेंगे। दिल्ली में तैयार हो गया है उत्तर प्रदेश का रोड मैप।
 

विज्ञापन
Mission UP Fateh: 30 Central cabinet ministers will fill BJPs 200 rallies, road map ready
पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी प्रचार रणनीति तैयार करना शुरू दी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी समेत भाजपा के कई नेताओं की रविवार को बनारस और दिल्ली में बैठकें हुईं। इनमें तय हुआ की अगले डेढ़ महीने के भीतर उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 200 से ज्यादा रैलियों का आयोजन किया जाए। केंद्र सरकार के 30 मंत्रियों को इन रैलियों और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनाव की सबसे ज्यादा तैयारियां की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश पर ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कुछ अन्य बड़े नेताओं की सर्वाधिक चुनावी रैलियां उत्तर प्रदेश में होंगी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी में चुनावी रणनीति बनाने वाले सूत्रों का कहना है योजना यह बनाई जा रही है कि अगले 45 दिनों में रोजाना कोई न कोई एक बड़ा नेता उत्तर प्रदेश की जमीन पर मौजूद रहे। और वह लोगों से संपर्क किसी रैली या किसी कार्यक्रम के माध्यम से बनाता रहे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगले 30 दिनों में यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह के सर्वाधिक दौरे तय किए गए हैं, लेकिन इनमें 15 दिन का इजाफा कर 15 जनवरी तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पीएम के अगले दो माहों के चुनाव कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 

कल से पीएम के प्रमुख कार्यक्रम

  • पीएम मोदी 16 नवंबर को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के लिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में होंगे। 
  • भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की कई अहम योजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 19 नवंबर को बुंदेलखंड भी जा सकते हैं। 
  • 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में पुलिस अधिकारियों की एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इस दौरान भी रणनीतिकार उत्तर प्रदेश की कई बहुत बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए जाने की योजना बना रहे हैं। 
  • इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज और उर्वरक कारखाने समेत कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करवाया जाना है।


बीते डेढ़ माह में की आधा दर्जन रैलियां
बीते डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा दौरे और रैलियां कर चुके हैं। लखनऊ में होने वाले पुलिस के एक बड़े कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह 20 नवंबर को मौजूद रहेंगे। जबकि लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लगातार उत्तर प्रदेश में पहुंच रहे हैं।

चुनाव प्रचारक जल्द मैदान में उतरेंगे
भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 200 से ज्यादा रैलियों कार्यक्रमों और जनसंवाद का आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश से जुड़े तमाम नेता और भाजपा के कद्दावर नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती दौर में 18 केंद्रीय मंत्रियों को अगले 30 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों में ऐसी ही रैली और कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचने का निर्देश भी दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही भाजपा अपने चुनाव प्रचारकों को मैदान में उतार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed