फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2030 On the wish of 'daughter', CM order, approval for PG education in the college

Mission 2030: 'बेटी' की इच्छा पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जारी किया आदेश, कॉलेज में पीजी शिक्षा को मिली स्वीकृति

Tue, 22 Aug 2023 07:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

राजस्थान की एक बेटी की इच्छा को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तुरंत उसके कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा दिए जाने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन
Mission 2030 On the wish of 'daughter', CM order, approval for PG education in the college
मिशन 2030 के लिए गहलोत सरकार ने लिया फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर। राजस्थान की एक बेटी की इच्छा को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तुरंत उसके कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद उन हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा जिन्हें स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए दूसरे कॉलेजों की ओर रुख करना पड़ता था। इस बेटी ने मुख्यमंत्री से 2030 तक अपने कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा दिए जाने की इच्छा जताई थी। 

विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को 'मिशन 2030' योजना की  शुरुआत की। इस योजना में राजस्थान के करोड़ों लोगों से यह पूछा जाना है कि वे 2030 में राजस्थान को किस रूप में देखना चाहते हैं और इसके लिए वे सरकार को क्या सुझाव देना चाहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान ही उदयपुर की राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय की स्नातक की छात्रा इंदु सोनी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनके महाविद्यालय की छात्राओं को स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है क्योंकि उनके यहां उच्च स्तर की शिक्षा की व्यवस्था नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी चाहती थी कि उनके महाविद्यालय में 2030 तक स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा दिए जाने की सुविधा मिल जाये जिससे उनके जैसी लड़कियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच पर ही उनकी समस्या को सुलझाने का वादा किया। शाम तक उदयपुर के इस कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा देने की अनुमति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed