फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mission 2024: to surround the BJP in Purvanchal congress will launch a campaign on August 6

Mission 2024: योगी के घर में BJP को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, सामाजिक समीकरणों के साथ उठाएगी इन मुद्दों को

Mon, 31 Jul 2023 06:25 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:25 PM IST
सार

Mission 2024: पूर्वांचल में भाजपा को घेरने के लिए कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि 6 अगस्त पर मऊ से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसका समापन योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में किया जाएगा। इस अभियान में जनता के सामने कांग्रेस के दिग्गजों पंडित कमलापति त्रिपाठी, भूमिहार ब्राह्मण नेता कल्पनाथ राय और वीर बहादुर सिंह की विकासवादी राजनीति को केंद्र में रखा जाएगा...

विज्ञापन
Mission 2024: to surround the BJP in Purvanchal congress will launch a campaign on August 6
कांग्रेस पार्टी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस चौतरफा रणनीति बना रही है। इंडिया गठबंधन के तले सहयोगी दलों के साथ भाजपा को हर सीट पर घेरने के लिए सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की जाएगी। समाज के सभी वर्गों को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर साथ लेने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

पूर्वांचल में भाजपा को घेरने के लिए कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि 6 अगस्त पर मऊ से कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसका समापन योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में किया जाएगा। इस अभियान में जनता के सामने कांग्रेस के दिग्गजों पंडित कमलापति त्रिपाठी, भूमिहार ब्राह्मण नेता कल्पनाथ राय और वीर बहादुर सिंह की विकासवादी राजनीति को केंद्र में रखा जाएगा। कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि इसके सहारे वह भाजपा की विकास और हिंदुत्व की राजनीति को परास्त कर पाएगी।   

विज्ञापन

पूर्वांचल में मुद्दों को धार, होगा सम्मेलन

कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा जातियों को अपने साथ जोड़कर बड़ा सामाजिक समीकरण तैयार करने की कोशिश करेगी। ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने के लिए शीघ्र ही सामाजिक सम्मेलन किए जाने की तैयारी की जा रही है, तो दलितों-महादलितों और पिछड़ों को अपने साथ लाने के लिए उनके बीच पहुंचने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए पूर्वांचल, पश्चिम और अवध क्षेत्र में शीघ्र ही सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।     

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों का साथ पाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने अमर उजाला को बताया कि भाजपा महंगाई-बेरोजगारी के त्रस्त जनता को धार्मिक मुद्दों की आड़ में गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस उन मुद्दों को उठा रही है, जिससे हिंदू-मुसलमान, ब्राह्मण, अगड़ा-पिछड़ा, दलित-अल्पसंख्यक सभी परेशान हैं।  

विश्व विजय सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इसका कोई उपाय नहीं कर रही है। आज भी सरकार के पास महंगाई-बेरोजगारी से निपटने का कोई खाका नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल आंकड़ों का सपना दिखा रही है, जबकि किसान-गरीब और छात्र परेशान हैं। वे लोगों के बीच जाएंगे और इन मुद्दों पर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed