Hindi News
›
India News
›
Mission 2024: BJP will woo women voters with name of Sushma Swaraj, kick start soon Kamal Mitra campaign
{"_id":"63f333f4c44ab1c03d0dd0be","slug":"mission-2024-bjp-will-woo-women-voters-with-name-of-sushma-swaraj-kick-start-soon-kamal-mitra-campaign-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: सुषमा स्वराज के सहारे महिला मतदाताओं में पैठ बढ़ाएगी BJP, शुरू होगा विशेष कमल मित्र अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mission 2024: सुषमा स्वराज के सहारे महिला मतदाताओं में पैठ बढ़ाएगी BJP, शुरू होगा विशेष कमल मित्र अभियान
Mission 2024: भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार अपनी दिग्गज महिला नेता सुषमा स्वराज के नाम का भी खूब इस्तेमाल करेगी। पार्टी उनके नाम से एक विशेष पुरस्कार की शुरुआत भी कर सकती है। इस योजना में उन महिलाओं को पुरस्कृत किया जा सकता है, जो देश-समाज के किसी क्षेत्र में विशेष योगदान दे चुकी होंगी...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए भाजपा महिलाओं में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए विशेष 'कमल मित्र' योजना की शुरुआत करेगी। महिला दिवस पर इस योजना की शुरुआत कर वह महिला मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी। केंद्र-भाजपा शासित राज्यों की महिला कल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से मिलकर भाजपा की महिला कार्यकर्ता उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। यह पूरा अभियान भाजपा की महिला मोर्चा शाखा के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार अपनी दिग्गज महिला नेता सुषमा स्वराज के नाम का भी खूब इस्तेमाल करेगी। पार्टी उनके नाम से एक विशेष पुरस्कार की शुरुआत भी कर सकती है। इस योजना में उन महिलाओं को पुरस्कृत किया जा सकता है, जो देश-समाज के किसी क्षेत्र में विशेष योगदान दे चुकी होंगी। इसमें राजनीति, कला, संस्कृति, खेल और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के नामों पर विचार किया जा सकता है।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता के पीछे महिला मतदाताओं का बड़ा योगदान माना जाता है। कहा जाता है कि केंद्र की महिला केंद्रित योजनाओं के कारण पीएम मोदी की लोकप्रियता उनके बीच खूब बढ़ी। बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने जाति-वर्ग और धर्म से परे हटकर भाजपा का समर्थन किया और पार्टी अपने बल पर दोबारा सत्ता में आने में कामयाब हुई।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उसका मानना है कि महिला मतदाताओं के विशेष समर्थन के बिना उसका यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा। यही कारण है कि महिलाओं में समर्थन बढ़ाने के लिए पार्टी विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। केंद्र सरकार के बजट में महिला उन्मुखी योजनाओं की शुरुआत के बाद अब राजनीतिक-सामाजिक माध्यमों के सहारे इस पैठ को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।