फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2024 BJP fielded four ministers to win 14 seats lost in UP in Lok sabha Election 2019

BJP Mission 2024 : यूपी की हारी 14 सीटों पर फतह के लिए भाजपा ने उतारे चार मंत्री, दक्षिण के लिए विशेष रणनीति

Sun, 17 Jul 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Jul 2022 05:22 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश की पांच हारी हुई सीटों रायबरेली, घोसी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर और मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह को मुरादाबाद, मैनपुरी और अमरोहा, अश्विनी वैष्णव को बिजनौर, नगीना और सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्नपूर्णा देवी को जौनपुर, लालगंज और गाजीपुर में जीत दिलाने का जिम्मा मिला है।

विज्ञापन
Mission 2024 BJP fielded four ministers to win 14 seats lost in UP in Lok sabha Election 2019
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिशन क्लीन स्वीप के लिए भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी 14 सीटों पर जीत दिलाने की जिम्मेदारी चार केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और अन्नपूर्णा देवी को अलग-अलग सीटों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा दक्षिण के चार राज्यों तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष रणनीति बनाने का जिम्मा सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश को सौंपा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



तोमर को प्रदेश की पांच हारी हुई सीटों रायबरेली, घोसी, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर और मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र सिंह को मुरादाबाद, मैनपुरी और अमरोहा, वैष्णव को बिजनौर, नगीना और सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्नपूर्णा देवी को जौनपुर, लालगंज और गाजीपुर में जीत दिलाने का जिम्मा मिला है। ये केंद्रीय मंत्री न सिर्फ अगले आम चुनाव तक इन सीटों पर लगातार कार्यक्रम करेंगे, बल्कि जीत के लिए संगठन को जरूरी सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में क्लीन स्वीप पर नजर
उत्तर प्रदेश में हालिया लोकसभा उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ में मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी उत्साहित है। सूबे की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए पार्टी की योजना कार्यकर्ताओं को लगातार व्यस्त रखने की है। इस समय बसपा के दस, सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास एक सीट है। बीते विधानसभा चुनाव में बसपा और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि इन सीटों पर ताकत लगाकर बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।


अन्य राज्यों की भी जिम्मेदारी तय
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त कुछ अन्य राज्यों की सीटों पर भी केंद्रीय मंत्रियों को मोर्चे पर लगाया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की आनंदपुर साहिब, मनसुख मंडाविया को लुधियाना, संगरूर और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की जिम्मेदारी मिली है। भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र में बुलढाणा और औरंगाबाद, निर्मला सीतारमण को बारामती का जिम्मा मिला है।

प्रह्लाद सिंह पटेल को मध्यप्रदेश की रायगढ़, झारखंड की गिरिडीह, गिरिराज सिंह को मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट, अश्विनी चौबे को केरल की त्रिशूर, जनरल वीके सिंह को तमिलनाडु की कन्याकुमारी, शिवगंगा, वेल्लोर, महेंद्र नाथ पांडेय को तेलंगाना की नलगोंडा, महबूब नगर और कुरनूल तो पुरुषोत्तम रुपाला को तेलंगाना की आदिलाबाद, पेडापल्ली, मेंढक व जाहिराबाद सीट की जिम्मेदारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed