{"_id":"6324944f7de0a46556287206","slug":"missing-mountaineer-of-arunachal-tapi-mra-bad-weather-stopped-the-steps-of-search-squad-no-clue-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के लापता पर्वतारोही:खराब मौसम ने रोके खोजी दस्ते के कदम, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल के लापता पर्वतारोही:खराब मौसम ने रोके खोजी दस्ते के कदम, नहीं मिला कोई सुराग
Fri, 16 Sep 2022 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:50 PM IST
सार
तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
विज्ञापन
तापी म्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले करीब तीन सप्ताह से भी अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने कैंप-1 पहुंचा खोजा दस्ता खराब मौसम के चलते आगे नहीं बढ़ पाया। आज दस्ते को कैंप-2 के लिए रवाना होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते आगे नहीं बढ़ पाए। खोजी दस्ते ने कैंप-1 के आसपास ही सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसी और मिशन के इंचार्ज अशोक ताजो ने बताया कि सर्च अभियान में तेजी लाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खोजी दस्ते को शुक्रवार को कैंप-1 से कैंप-2 जाना था। सुबह से ही मौसम बहुत ज्यादा खराब होने के कारण दस्ता आगे नहीं बढ़ पाया। इस कारण दस्ते ने कैंप-1 के आसपास ही खोजी अभियान चलाया, लेकिन किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैंप-1 में दृश्यता दस मीटर से भी कम होने के कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते दस्ता आगे भी नहीं बढ़ पाया। उन्होंने बताया कि सभी खोजी दस्ते के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।