{"_id":"631a5a3b6cef427e445345bf","slug":"missing-mountaineer-of-arunachal-pradesh-not-found-yet-and-search-operation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arunachal Pradesh: अभी नहीं मिले अरुणाचल के लापता पर्वतारोही, तलाश अभियान जारी,उम्मीदों पर बादलों ने फेरा पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Arunachal Pradesh: अभी नहीं मिले अरुणाचल के लापता पर्वतारोही, तलाश अभियान जारी,उम्मीदों पर बादलों ने फेरा पानी
Fri, 09 Sep 2022 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एन. अर्जुन, ईटानगर
एन. अर्जुन, ईटानगर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:40 AM IST
सार
डीसी ने कहा, मौसम ठीक होते ही, एक बार हम पुन प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एवरेस्ट विजेता और उनके सहयोगी को खोजने के लिए 34 लोगों की पैदल टीम और सेना के चार हैलिकॉप्टर लगाए हैं।
विज्ञापन
तापी म्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले करीब दो सप्ताह से अधिक समय से लापता अरुणाचल प्रदेश के पहले माउंट एवरेस्ट विजेता तापी म्रा और उनके सहयोगी निको दाओ को खोजने के क्रम में गुरुवार को सेना के दो चीता हैलिकॉप्टर ईस्ट कामेंग जिला मुख्यालय सेप्पा से उड़े। थोड़ी उम्मीद बंधी लेकिन थोड़ी देर बाद ही मौसम की खराबी के चलते मिशन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
हैलिकॉप्टर में सेना के साथ एक पर्वतारोही भी गए हैं, जिन्होंने तापी के साथ इसी पर्वत पर 2021 में चढ़ने का प्रयास किया था।ईस्ट कामेंग के डीसी प्रभिमल अभिषेक पोलुमाटला ने बताया कि गुरुवार को मौसम थोड़ा खुला तो तुरंत सेना के जवानों ने प्लान को मूर्त रूप देना शुरू किया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से तुरंत दो हैलिकॉप्टर खोजने के लिए निकल पड़े। इसमें सेना अपने साथ एक पर्वतारोही को भी लेकर गए, जो 2021 में तापी के साथ इस पर्वत पर चढ़ाई करने का प्रयास किया था। लेकिन दुर्भाग्य से थोड़ी ही देर में मौसम खराब हो गया। दृश्यता बहुत कम होने के कारण हैलिकॉप्टरों को अपने मिशन से लौटन पड़ा।
विज्ञापन
डीसी ने कहा, मौसम ठीक होते ही, एक बार हम पुन प्रयास करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने एवरेस्ट विजेता और उनके सहयोगी को खोजने के लिए 34 लोगों की पैदल टीम और सेना के चार हैलिकॉप्टर लगाए हैं। मौसम खराब के कारण बुधवार को भी हैलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए। जैसे ही मौसम ठीक होगा, ये हैलिकॉप्टर पर्वतारोहियों को खोजने निकल पड़ेंगे।
उल्लेखनीय है कि तापी (37) अरुणचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में से एक माउंट क्यारीसाटम (6890 मीटर) पर चढ़ाई के आधिकारिक मिशन पर थे। तापी म्रा ने 21 मई 2009 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।