फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing driver family seeks Army help in rescue

Landslide: भूस्खलन के बाद लापता टैंकर चालक काे पांच दिन बाद भी नहीं खोजा जा सका, परिवार ने सेना की मदद मांगी

Sat, 20 Jul 2024 11:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: बशु जैन Updated Sat, 20 Jul 2024 11:33 PM IST
सार

परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर कर्नाटक सरकार बचाव कार्य नहीं कर सकती है तो सेना और केरल के लोगों को यह काम करने दे। अर्जुन की बहन ने कहा कि शुरू में हमें कर्नाटक के अधिकारियों पर भरोसा था। इसलिए हम चुप रहकर इंतजार करते रहे। लेकिन अब बचाव कार्य में देरी की जा रही है। हमें कर्नाटक पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
Missing driver family seeks Army help in rescue
भूस्खलन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए केरल के टैंकर चालक अर्जुन को पांच दिन बाद भी खोजा नहीं जा सका है। लापता चालक के परिवार ने प्रधानमंत्री और केरल के मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात करने की मांग की है। लापता चालक के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को ई-मेल भेजकर कहा कि उन्होंने मौजूदा समय में चल रहे बचाव कार्य पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन


परिवार ने यह भी कहा कि कर्नाटक सरकार केरल के स्वयंसेवी संगठन के बचाव कार्यकर्ताओं को मौके पर जाने और अर्जुन को खोजने में सहायता करने की अनुमति दे। वहीं शुक्रवार को केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने मामले को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से संपर्क किया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर कर्नाटक सरकार बचाव कार्य नहीं कर सकती है तो सेना और केरल के लोगों को यह काम करने दे। अर्जुन की बहन ने कहा कि शुरू में हमें कर्नाटक के अधिकारियों पर भरोसा था। इसलिए हम चुप रहकर इंतजार करते रहे। लेकिन अब बचाव कार्य में देरी की जा रही है। हमें कर्नाटक पर भरोसा नहीं है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरेश गोपी और केरल के मुख्यमंत्री को ईमेल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन की बहन ने कहा कि कर्नाटक पुलिस को 16 जुलाई को ही अर्जुन के लापता होने और उसके ट्रक के जीपीएस समेत अन्य जानकारी दे दी थी। मगर अब तक उसके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इतनी देरी होने पर हम क्या उम्मीद रखें? अगर कर्नाटक के अधिकारियों के पास सुविधाएं नहीं थीं, तो उन्हें इसका बंदोबस्त करना चाहिए था। 

वहीं केरल के वन मंत्री एके ससींद्रन ने सुबह अर्जुन के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि केरल सरकार के प्रयास के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। उम्मीद है कि इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। केरल के मोटर वाहन विभाग, पुलिस की एक टीम भूस्खलन स्थल पर मौजूद थी। टीम ने बचाव प्रयास की स्थिति के बारे में रिपोर्ट भी दी। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में मदद के लिए राडार, मेटल डिटेक्टर भेजे गए हैं। 

मौसम बन रहा बाधा
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि बचाव अभियान कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार की देखरेख में चल रहा है। मौसम बचाव अभियान में बाधा बन रहा है। क्योंकि बारिश के चलते आगे भूस्खलन का खतरा है। कर्नाटक सरकार चालक को खोजने के लिए प्रयास कर रही है। 


भूस्खलन में हो चुकी तीन लोगों की मौत
उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अन्य तीन की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक भी लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed