फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   missing Air India Commander

उड़ान से ठीक पहले गायब हुआ एयर इंडिया का कमांडर, निलंबित

Fri, 01 Apr 2016 04:58 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
missing Air India Commander

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने एक कमांडर को निलंबित कर दिया है क्योंकि वह भोपाल से मुंबई जाने को तैयार विमान से ऐन वक्त पर गायब हो गया। बीते रविवार की घटना में यात्रियों को इस तरह मझधार में छोड़ने से खफा एयर इंडिया ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


सरकार ने गर्मियों के सीजन के लिए हाल में ही कई नई उड़ानों की घोषणा की है। इस क्रम में भोपाल से मुंबई के लिए यह पहली उड़ान थी। एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक दरअसल, कमांडर दिल्ली जाना चाहता था, लेकिन जब उसे जानकारी हुई कि फ्लाइट दिल्ली नहीं बल्कि मुंबई के लिए है तो वह यात्रियों को उनके हालात पर छोड़ गायब हो गया।
विज्ञापन


उड़ान के अंतिम समय पर विमान के कमांडर के इस तरह गायब होने से एयर इंडिया के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। फ्लाइट निरस्त करने की घोषणा से ग्राहकों के बीच गलत संदेश न जाए इसके  लिए एयर इंडिया को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया ने तत्काल किसी तरह एयरबस ए-320 की फ्लाइट के लिए कमांडर का प्रबंध किया और यात्रियों को राहत मिली। एयर इंडिया ने अपने कमांडर की इस अनुशासनहीनता पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed