फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miss World 2017: Rahul Gandhi congratulates Manushi Chhillar

राहुल गांधी ने मिस वर्ल्ड बनी मानुषी को दी बधाई, मिला ये जवाब

Mon, 20 Nov 2017 04:29 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Mon, 20 Nov 2017 04:29 AM IST
विज्ञापन
Miss World 2017: Rahul Gandhi congratulates Manushi Chhillar

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के अदम्य साहस और उत्कृष्टता में ही हमारा भविष्य है। 

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा, मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने पर बधाई। सफलता हासिल करने वाले हमारे युवाओं ने हमें गौरवान्वित किया है। 

मानुषी छिल्लर ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया और लिखा, ‘धन्यवाद सर, भारत का प्रतिनिधित्व करके वे खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस करती हैं, ये अबतक का सबसे बेहतरीन एहसास है।’ 
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा की 20 वर्षीय मेडिकल की छात्रा मानुषी ने शनिवार को चीन में आयोजित प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 

इस शीर्ष सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत को 17 साल बाद यह जीत हासिल हुई है। ऐश्वर्या राय ने 1994 में यह खिताब जीता था। इसके बाद डायना हेडन ने 1997 में, युक्ता मुखी ने 1999 और प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में जीता था। मानुषी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed