फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants vandalised office of TMC worker in Kolkata

West Bengal: TMC कार्यकर्ता के दफ्तर में तोड़फोड़; दावा- हथियारों के साथ घुसे 150 लोग, महिलाओं-बच्चों को पीटा

Sun, 30 Apr 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

कोलकाता में उपद्रवियों ने टीएमसी कार्यकर्ता के कार्यालय में तोड़फोड़ की। टीएमसी कार्यकर्ता राजू ने कहा, कल हाथापाई हुई थी और आज करीब डेढ़ सौ लोग हथियारों के साथ मेरे कार्यालय में घुस आए।

विज्ञापन
Miscreants vandalised office of TMC worker in Kolkata
टीएमसी कार्यकर्ता राजू - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता में उपद्रवियों ने टीएमसी कार्यकर्ता के कार्यालय में तोड़फोड़ की। पीड़ित टीएमसी कार्यकर्ता राजू नासकर ने दावा करते हुए कहा, आज करीब डेढ़ सौ लोग हथियारों के साथ मेरे कार्यालय में घुस आए। उन्होंने मेरे कार्यालय और वाहन में तोड़फोड़ की। महिलाओं और बच्चों को पीटा। हमने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और एक विरोधी गुट के कार्यकर्ताओं के बीच आज कोलकाता के उत्तरी हिस्से के बेलेघाटा में झड़प हो गई। झड़प के दौरान पार्टी के एक कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके का दौरा करने वाले तृणमूल विधायक परेश पाल ने कहा कि मामले को सुलझाया जा रहा है और स्थिति अब नियंत्रण में है। 

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता राजू नासकर ने आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा छोड़कर आए पार्टी के कुछ कार्यकर्ता इलाके में अशांति पैदा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया, उन्होंने मेरे कार्यालय और कार में तोड़फोड़ की और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच, विरोधी गुट के आलोक दास ने आरोप लगाया कि राजू नासकर के वफादारों ने शनिवार रात उनके एक समर्थक पर हथियारों से हमला किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed