फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants played a porn video during an online class in Mumbai

महाराष्ट्र: ऑनलाइन क्लास के दौरान चलने लगा पॉर्न वीडियो, प्रोफेसर ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 28 Jun 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Jun 2021 02:55 AM IST
सार

  • कॉलेज की ऑनलाइन क्लास शुरू होते ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दी, जिसके बाद इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई है

विज्ञापन
Miscreants played a porn video during an online class in Mumbai
Online Class - फोटो : Pexels

विस्तार

कोरोना काल के बाद ऑनलाइन पढ़ाई का चलन काफी तेजी से विकसित हुआ। छात्रों की पढ़ाई को लगातार जारी रखने के लिए स्कूल-कॉलेज ऑनलाइन ही पढ़ाई करा रहे हैं और अध्यापक भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे, वे भी लगातार बच्चों को ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ा रहे हैं। लेकिन इस ऑनलाइन पढ़ाई के साइड इफेक्ट भी हैं। 

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र का है जहां ऑनलाइन क्लास के दौरान पॉर्न वीडियो चलने लगा। मामला पिछले हफ्ते का है, जहां मुंबई के विले पार्ले स्थित एक कॉलेज की ऑनलाइन क्लास के दौरान शरारती तत्वों ने अश्लील वीडियो चलाया। कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण देश में स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। क्योंकि महामारी के खतरे को देखते हुए स्कूल या कॉलेज जाना संभव नहीं है। इसलिए बच्चे अपने घरों से ही ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहे हैं।

जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकरी ने बताया कि मामला चार दिन पहले का है। कॉलेज के एक प्रोफेसर ने इसकी शिकायत की थी, जिसके आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 570 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जुहू पुलिस के साथ साइबर सेल के अधिकारी भी संबंधित आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।


ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने इस तरह की हरकत है। देश के अलग-अलग शहरों से ऐसी ही खबरें आ चुकी है। कहीं कहीं तो अध्यापकों से मजाक और गाली गलौच का मामला भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed