फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mira Road womans killing Accused judicial custody till Jul six cops seek his remand for psychoanalysis test

Maharashtra: अदालत ने आरोपी मनोज साने को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा, लिव-इन पार्टनर के किए थे टुकड़े

Thu, 22 Jun 2023 10:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

Maharashtra: इस महीने की शुरुआत में जिले के मीरा रोड इलाके में मनोज साने ने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इमारत की सातवीं मंजिल पर अपने अपार्टमेंट में उसके शरीर के अंगों को काटा, प्रेशर कुकर में पकाया और भून दिया था। 
 

विज्ञापन
Mira Road womans killing Accused judicial custody till Jul six cops seek his remand for psychoanalysis test
आरोपी मनोज साने, मृतक सरस्वती वैद्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे जिले की एक अदालत ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए उसके शव के टुकड़े करने के आरोपी को गुरुवार को छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में जिले के मीरा रोड इलाके में मनोज साने (56 वर्षीय) ने अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य (32 वर्षीय) की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इमारत की सातवीं मंजिल पर अपने अपार्टमेंट में उसके शरीर के अंगों को काटा, प्रेशर कुकर में पकाया और भून दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते अदालत ने साने की पुलिस हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी थी। लेकिन पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) एमडी नानावरे के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे छह जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी ने केस डायरी भी अदालत में पेश की। 
 

विज्ञापन

साने को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामले की जांच कर रही मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने उसी अदालत में एक आवेदन देकर उसे तीन दिन की हिरासत में भेजने की मांग की थी। उनके वकील अतुल सरोज ने बताया कि नया नगर पुलिस थाने के कर्मियों ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि वे आरोपी का मनोविश्लेषण परीक्षण कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत शुक्रवार को मामले की सुनवाई करेगी।
 

पुलिस ने सात जून को वैद्य के शरीर के कटे हुए हिस्से बरामद किए थे। संदेह है कि चार जून को उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद साने ने कथित तौर पर उसके शरीर के अंगों को बाल्टी में भर दिया, कुछ मांस उबाला और भून दिया और अपराध के सबूतों को निपटाने के लिए कुत्तों को भी खिलाया। यह मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों ने साने और वैद्य के फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed