{"_id":"5f85896d8ebc3e679f0b948c","slug":"minor-reshuffle-of-ips-officers-in-anadhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: बदले गए आईपीएस अधिकारी, विजय कुमार बने गृह विभाग के विशेष सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: बदले गए आईपीएस अधिकारी, विजय कुमार बने गृह विभाग के विशेष सचिव
Tue, 13 Oct 2020 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 13 Oct 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की जहन मोहन रेड्डी सरकार ने मंगलवार को मामूली प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रतीक्षा पर तीन आईपीएस अधिकारियों को तैनाती दी और दो अन्य का तबादला किया। इसके अनुसार 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार (इंटेलीजेंस डीआईजी) को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव नीलम साहनी की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिविक्रम वर्मा को गुंटूर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, 1995 बैच के राजीव कुमार मीणा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउंड और ऑक्टोपल ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 2010 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार रेड्डी को पुलिस अधीक्षक (सतर्कता और प्रवर्तन) की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, संघ ब्रत बागची को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से हटा कर आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन