फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor girl sexual assault in kannur 20 people charged include her father also

कन्नूर: नाबालिग से दुष्कर्म, पिता व स्थानीय नेता समेत 20 लोगों पर लगा आरोप

Thu, 06 Dec 2018 11:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Updated Thu, 06 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Minor girl sexual assault in kannur 20 people charged include her father also
Rape Case

केरल के कन्नूर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ 20 लोगों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पिता समेत स्थानिय नेता व कई लोगों पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 16 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसका पिता बीते दो साल से उसे यौन शोषण का शिकार बना रहा था। 

विज्ञापन


इसके अलावा लड़की का एक रिश्तेदार व कुछ अन्य लोगों ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) पार्टी के कुछ लोग भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपों के मुताबिक लड़की के साथ उसके पिता समेत कई दूसरे लोग रेप कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली बार 13 नवंबर से 19 नवंबर की बीच एक लॉज में चार लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे फेसबुक पर मिली एक औरत ने उसके भाई के साथ दोस्ती करने के लिए कहा। इसके लिए महिला ने लड़की को परसिनिककाडावू में मिलने के लिए एक लॉज में बुलाया। यहां चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया, जिसके बाद से उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित लड़की की तरफ से पुलिस में शिकायत उसकी मां व उसके चाचा ने दर्ज कराई है। मां को यह बात पीड़ित लड़की के भाई के जरिए पता चली। पीड़ित लड़की ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म की दास्तान अपने भाई को सुनाई, जिसके बाद यह बात उनकी मां तक पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी मिली। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाई का कहना है कि उसकी बहन का एक वीडियो दिखाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने दूसरी लड़कियों के साथ भी यौन शोषण होने की बात बताई है। मामले में आठ गिरफ्तारियों में एंथूर, निखिल थालीयल के डीवाईएफआई नेताओं के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा मट्टोल केवी संदीप, अरिंबरा के. पावित्रन, परप्पायी वीसी शबीर, कुरुमथूर चोरोकला सीपी शमसुद्दीन आदि शामिल हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के आधार पर यौन अपराध व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों को साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया है। साइबर सेल के जरिए उन लोगों की पहचान करने में मदद मिली जिन्होंने नकली आईडी का उपयोग कर लॉज में कमरा किराए पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed