फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor Girl physical harassment by three minor boys Karnataka Police registered POCSO case in Hubbali custody

Karnataka: हुबली में 13 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हिरासत में तीन नाबालिग लड़के; पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 10:45 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 04 Jan 2026 10:45 AM IST
सार

कर्नाटक के हुबली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ 14 से 15 साल की उम्र के बीच के तीन लड़कों ने एक हफ्ते से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Minor Girl physical harassment by three minor boys Karnataka Police registered POCSO case in Hubbali custody
कर्नाटक के हुबली में नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stoke

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में एक 13 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को हुबली में यौन उत्पीड़न के आरोप में 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


सभी आरोपी 14 से 15 साल के लड़के
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।

भाजपा ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को घेरा
इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता है, जनता की सुरक्षा की नहीं। वहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ और उसका वीडियो भी बनाया गया। कर्नाटक में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। वहां एक इस्राइली पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ऐसा लगता है कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए जनता प्राथमिकता नहीं है। कर्नाटक भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है। प्रियंका वाड्रा अब चुप क्यों हैं।'


यूपी में चार साल की बच्ची की हत्या
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1 जनवरी को ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाम को अपने घर से लापता हो गई। बाद में उसका शव आरोपी के घर के पीछे मिला। बच्ची के पिता ने पुलिस में यौन उत्पीड़न और हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को पकड़ा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed