फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minor girl murdered in Thane Main accused arrested locals took out a protest march news in hindi

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग लड़की की हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Wed, 25 Dec 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

मुख्य आरोपी की पहचान विशाल गवली के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे बुधवार की सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव से पकड़ा। अपराध को अंजाम देने के लिए एक ऑटोरिक्शा का भी इस्तेमाल किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
Minor girl murdered in Thane Main accused arrested locals took out a protest march news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 12 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस मामले में आरोपी की तीसरी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ इस मामले में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सैकड़ों लोगों ने अपने मुंह को काले कपड़े से ढककर कल्याण (पूर्व) के कोलसेवाड़ी इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। 
विज्ञापन


घर के बाहर से हुआ लड़की का अपहरण
बता दें कि सोमवार को नाबालिग लड़की को उसके घर के बाहर से अपहरण किया गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के पास बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास शव मिला हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो इस मामले में अन्य कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
मुख्य आरोपी की पहचान विशाल गवली के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे बुधवार की सुबह बुलढाणा जिले के शेगांव से पकड़ा। अपराध को अंजाम देने के लिए एक ऑटोरिक्शा का भी इस्तेमाल किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस कई सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही इस अपराध में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "हमारी प्राथमिकता मुख्य आरोपी को जेल के अंदर डालना है। बाद में उसके खिलाफ सभी मामलों को देखा जाएगा।" अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या तीन शादियां करने वाला आरोपी विकृत व्यक्ति है? उन्होंने कहा, "इस दिशा में भी जांच चल रही है।"


लापता होने के बाद कई घंटों तक लड़की को ढूंढने के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। शव मिलने के बाद इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) को जोड़ा गया। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed