फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   minor girl harrased threee arrested in kolkata west bengal

West Bengal: कोलकाता में ट्यूशन के लिए घर से निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
सार

West Bengal: कोलकाता के डुम डुम इलाके में 14 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छात्रा ट्यूशन जाने के दौरान एक आरोपी के साथ पार्क में थी, जहां थोड़ी देर बाद दो अन्य वहां आ गए और उसे ई-रिक्शा से मोलीलाल कॉलोनी के घर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
minor girl harrased threee arrested in kolkata west bengal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के डुम डुम इलाके में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन तीनों ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है और 14 साल की है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा शनिवार शाम को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। तभी यह घटना हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान संजू साहा, विक्की पासवान और राजेश पासवान के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोवा में रेत खनन विवाद में गोलीबारी: दो कांस्टेबल सहित सात गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा आरोपियों में से एक को जानती थी। वे कुछ देर एक पार्क में थे। उसके बाद दो और लोग वहां आए। फिर तीनों आरोपियों ने नाबालिग को जबरन एक ई-रिक्शा में बिठाया और उसे मोलीलाल कॉलोनी में एक घर ले गए। वहां लड़की को यातना दी गई और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लड़की ने यह बात पुलिस को बताई। 

लड़की किसी तरह भागने में कामयाब रही। रात को वह घर लौटी। उसकी हालत बहुत खराब थी। उसने माता-पिता को सारी बात बताई। फिर माता-पिता ने डुम डुम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण कानून यानी पोक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराएं लगाई गईं। इनमें सामूहिक दुष्कर्म और जबरदस्ती बंदी बनाने का आरोप शामिल है।

ये भी पढ़ें: क्या यही आपकी 'ट्रबल इंजन' सरकार का 'मंगल राज' है? रमेश ने बढ़ते अपराधों पर बिहार सरकार को घेरा

संजू साहा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। विक्की पासवान और राजेश पासवान को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुबह डुम डुम थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed