{"_id":"5c3b589abdec22739b068f17","slug":"minor-girl-gave-birth-to-child-in-hostel-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : नाबालिग छात्रा ने दिया छात्रावास में बच्ची को जन्म दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : नाबालिग छात्रा ने दिया छात्रावास में बच्ची को जन्म दिया
Sun, 13 Jan 2019 08:56 PM IST
आसिम खान
भाषा, फूलवाणी
भाषा, फूलवाणी
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में कंधमाल जिले के सरकारी आदिवासी आवासीय स्कूल में एक नाबालिग छात्रा ने अपने छात्रावास में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद प्रशासन ने छह कर्मचारियों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
कंधमाल जिला कल्याण अधिकारी (डीब्ल्यूओ) चारूलता मलिक ने कहा कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को स्कूल के छात्रावास में बच्ची को जन्म दिया। ओडिशा के जनजातीय एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संचालित सेवा आश्रम हाई स्कूल कंधमाल के दरिंगबाड़ी में स्थित है।
विज्ञापन
छात्रा और बच्ची को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि दो मैट्रन, दो बावर्ची एवं अटेंडेंट, एक महिला पर्यवेक्षक और एक सहायक नर्स के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन