फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry removed mention of community expansion changed mental health guidelines

मंत्रालय ने सामुदायिक प्रसार का जिक्र हटाया, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश बदले

Sat, 11 Jul 2020 05:54 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 05:54 AM IST
विज्ञापन
Ministry removed mention of community expansion changed mental health guidelines
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
सरकार ने दिशा-निर्देशों में से कोरोना के सीमित सामुदायिक प्रसार के जिक्र को हटा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले अप्रैल में सीमित सामुदायिक प्रसार होने की बात कही थी। चार जुलाई को जारी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के पेज नंबर 9 के दो नंबर पैरा पर विशेषज्ञों ने खुलासा किया था कि अप्रैल में संक्रमण का सीमित सामुदायिक प्रसार देखा गया है। इससे पहले सरकार सामुदायिक प्रसार से स्पष्ट इनकार करती आ रही थी। बीती 8 जुलाई को इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अमर उजाला ने इसकी जानकारी भी दी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देशों को अपनी वेबसाइट से हटा लिया। 
विज्ञापन


कुछ हिस्सों में स्थानीय प्रसार की बात मानी

इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को मंत्रालय के विशेष कार्यअधिकारी राजेश भूषण ने इस संबंध में कहा, देश के कुछ हिस्सों में स्थानीय प्रसार जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन सामुदायिक प्रसार अब तक सामने नहीं आया है। उन्होंने यहां तक कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सामुदायिक प्रसार को लेकर साफ-साफ परिभाषा नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed