{"_id":"5b31c50c4f1c1bfa6e8b9e69","slug":"ministry-of-women-and-child-development-may-bail-out-undertrail-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में बढ़ रही विचाराधीन महिला कैदियों की संख्या, सरकार कर सकती है जमानत की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेलों में बढ़ रही विचाराधीन महिला कैदियों की संख्या, सरकार कर सकती है जमानत की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबा समय जेल में गुजार चुकी विचाराधीन महिला कैदियों को जमानत दिए जाने की सिफारिश की गई है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने उन विचाराधीन महिलाओं को जमानत देने की अनुशंसा की है जो लंबा समय जेल में गुजार चुकी हैं। यह सिफारिश “ वीमेन इन प्रिजन्स ’ शीर्षक वाली एक रिपोर्ट में की गई है।
मंत्रालय ने ऐसी विचाराधीन महिला कैदियों को जमानत देने की सिफारिश की है जो उन्हें मिलने वाली अधिकतम सजा का एक तिहाई हिस्सा हिरासत में बिता चुकी हैं। जेल में महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले कई मुद्दों को उठाया गया है। साथ ही इसमें विकलांग महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों पर भी बात की गई है।
इस रिपोर्ट में सीआरपीसी की धारा 463 ए में कुछ जरूरी बदलाव करने के सुझाव दिए गए हैं जिसमें आधी सजा काट लेने के बाद रिहाई का प्रावधान है। मंत्रालय ने कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं। जिसमें सबसे ताजा डाटा 2015 का है जिसमें बताया गया है कि भारतीय जेलों में 4, 19,623 लोग जेल में हैं जिसमें 17,834 यानी लगभग 4.3 फीसदी मिलाएं हैं। जिसमें करीब 11,916 (66.8फीसदी) महिला विचाराधीन कैदी हैं। भारतीय जेलों के पांच सालों में किए जाने वाले विश्लेषण में कहा गया है कि महिला कैदियों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। 2000 में जहां महज 3.3 फीसदी थीं वह 2015 में 4.3 फीसदी हो गई हैं।