{"_id":"5f52b6faa9864577e44cd972","slug":"ministry-of-shipping-has-directed-the-ports-to-purchase-indigenous-ships","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत: बंदरगाहों को स्वदेशी पोत खरीदने के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्मनिर्भर भारत: बंदरगाहों को स्वदेशी पोत खरीदने के निर्देश
Sat, 05 Sep 2020 03:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के तहत जहाजरानी मंत्रालय ने देश में नौवहन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख बंदरगाहों को स्वदेशी पोत खरीदने या किराये पर चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जहाजरानी मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि नई योजना से देश के 16 प्रमुख बंदरगाहों पर छोटे पोत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील की है। जहाजरानी मंत्रालय के नए निर्देश से हमारे बंदरगाह आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन
नई गाइडलाइन से हमारे प्रमुख बंदरगाहों पर छोटे पोत की जरूरत मेक इन इंडिया के तहत पूरी होगी। देश में 23,000 से ज्यादा पोत नियमित रूप से आते हैं और उनकी मरम्मत की भी जरूरत पड़ती है इसे देखते हुए हम यह नीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन