फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Railways extended Covid-19 guidelines for 6 months

यात्रियों को अभी रियायत नहीं: रेल मंत्रालय ने 6 महीने के लिए बढ़ाई कोविड-19 गाइडलाइंस 

Thu, 07 Oct 2021 06:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Oct 2021 06:02 PM IST
सार

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे कोई कोताही नहीं बरतना चाहता, जिससे कि कोरोना के मामले बढ़ें और मुश्किलों में इजाफा हो। इसी के मद्देनजर रेलवे सख्ती से कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराना चाहता है।

विज्ञापन
Ministry of Railways extended Covid-19 guidelines for 6 months
Indian Railways - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन रेल मंत्रालय यात्रियों को अभी किसी प्रकार की रियायत देने नहीं जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने कोरोना वायरस दिशा-निर्देशों को छह महीने के लिए या अगले निर्देश तक बढ़ा दिया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे परिसर और ट्रेनों में बिना मास्क के पकड़े जाने पर 500 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन


त्योहार का मौसम शुरू हो गया है और अपने गृहनगर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में रेलवे कोई कोताही  नहीं बरतना चाहता, जिससे कोरोना के मामले बढ़ें। इसी के मद्देनजर रेलवे सख्ती से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना चाहता है।
विज्ञापन


इसी साल अप्रैल में भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर मास्क पहने जाने को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत रेलवे परिसर में या ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया था। भारतीय रेलवे ने उस दिशा-निर्देश को अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के फेर बढ़ाए 
त्योहार के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। मुंबई रूट पर सबसे अधिक यात्री होते हैं, इसे देखते हुए रेलवे ने मुंबई रूट पर चल रहीं 18 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दिए हैं। दरभंगा, मंडुआडीह, लखनऊ, गोरखपुर से कानपुर होकर मुंबई आने जाने वाली यह सभी ट्रेनें मुंबई के लिए चलाई जा रही हैं। इन सभी ट्रेनों के फेरे 31 अक्टूबर को समाप्त हो रहे थे। यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर ट्रेनों के फेरे पांच माह के लिए बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed