{"_id":"61e64cf48c223a114114589b","slug":"ministry-of-information-and-broadcasting-put-media-house-on-notice-for-airing-content-that-made-fun-of-prime-minister-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने वाली सामग्री प्रसारित करने पर मीडिया हाउस पर कार्रवाई, मंत्रालय ने मांगा सात दिन के अंदर जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने वाली सामग्री प्रसारित करने पर मीडिया हाउस पर कार्रवाई, मंत्रालय ने मांगा सात दिन के अंदर जवाब
Tue, 18 Jan 2022 10:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:45 AM IST
सार
नोटिस में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिया गया नोटिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने वाली सामग्री प्रसारित करने पर जी समूह के जी तमिल चैनल को नोटिस जारी किया गया है। सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने सात दिन के अंदर नोटिस पर जवाब दाखिल करने का समय मीडिया हाउस को दिया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
जी तमिल पर यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई व अन्य की शिकायत के बाद की गई है। शिकायत में कहा गया है कि चैनल पर रियलिटी सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने वाली सामग्री को प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
अन्नामलाई ने ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन इस मामले में उनसे पूछताछ कर रहे हैं और उन्होंने कार्रवाई का भी आश्वासन दिया है। वहीं राज्य आईटी सेल और सोशल मीडिया अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार ने चैनल को पत्र लिखकर कार्यक्रम को ऑफ एयर करने को कहा है।
विज्ञापन