{"_id":"61c0d291e3ae4b1f1a409f69","slug":"ministry-of-home-affairs-order-ips-vivek-gogia-appointed-as-a-ncrb-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारी: 1990 बैच के आईपीएस विवेक गोगिया को बनाया गया एनसीआरबी का नया निदेशक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जिम्मेदारी: 1990 बैच के आईपीएस विवेक गोगिया को बनाया गया एनसीआरबी का नया निदेशक
Tue, 21 Dec 2021 12:29 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
IPS Vivek gogia
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आईपीएस विवेक गोगिया को सोमवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक नियुक्त किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि विवेक गोगिया, जो वर्तमान में एनसीआरबी के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं, उनकी नियुक्ति निदेशक, एनसीआरबी (एडीजी स्तर) पर की जाती है।
विज्ञापन
विवेक गोगिया एनसीआरबी के मौजूदा निदेशक रामफल पंवार की जगह लेंगे। रामफल पंवार 31 दिसंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एनसीआरबी के निदेशक के रूप में गोगिया का संयुक्त कार्यकाल आईपीएस कार्यकाल नीति के पैरा-5.1(3) के प्रावधान के तहत बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन