फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt announces new Covid guidelines from 1 Dec, states to enforce strict containment measures: Details here

Covid-19: नए दिशानिर्देश जारी, लॉकडाउन के लिए राज्यों को लेनी होगी केंद्र से मंजूरी

Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Govt announces new Covid guidelines from 1 Dec, states to enforce strict containment measures: Details here
1 दिसंबर से लागू होंगे नए कोविड दिशा निर्देश - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने बुधवार को निगरानी, नियंत्रण और सावधानी के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संक्रमण की रोकथाम के कड़े उपाय करना, विभिन्न गतिविधियों पर एसओपी जारी करने और भीड़ को नियंत्रण रखना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


दिशानिर्देशों के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। स्थानीय जिला, पुलिस और नगरपालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे कि निर्धारित उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए। राज्य/ केन्द्र शासित प्रदेश सरकार संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देश 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेंगे। मंत्रालय का मुख्य फोकस कोरोना के संक्रमण पर पाए गए काबू को मजबूत करना है। कुछ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में हाल में मामलों में बढ़ोतरी के चलते इस बात पर जोर दिया जाता है कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,376 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 37,975 मामले सामने आए थे। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,376 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 481 रही। देश में अब तक कुल 92,22,217 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 37,816 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटे हैं। इस तरह संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 86,42,771 हो गई है। 

आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार पांच लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,44,746 है। वहीं, कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1,34,699 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed