फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Home Affairs has extended the ban on National Democratic Front of Bodoland

गृह मंत्रालय ने पांच सालों के लिए बढ़ाया नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड का प्रतिबंध

Sun, 24 Nov 2019 04:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 Nov 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Home Affairs has extended the ban on National Democratic Front of Bodoland
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने असम आधारित नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) और उसके सभी समूहों, गुटों और संगठनों पर लगे प्रतिबंध को पांच और सालों के लिए बढ़ा दिया है। एनडीएफबी पर हत्याओं, जबरन वसूली और भारत विरोधी ताकतों से हाथ मिलाने सहित कई हिंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


एक अधिसूचना में, गृह मंत्रालय ने कहा कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) एक अलग बोडोलैंड बनाने की अपनी मंशा से भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बाधित करने के लिए अवैध और हिंसक गतिविधियों में लिप्त रहा है। 
विज्ञापन

 



अधिसूचना में कहा गया है कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (1967 की 37) की धारा 3 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसार, केंद्र सरकार नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड को उसके सभी समूहों, गुटों और अग्रिम संगठनों के साथ ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित करती है।’ 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और यह पांच साल तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed