फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Health says India cumulative COVID vaccination coverage exceeded 35 crore till saturday 7 pm

कोरोना: देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35 करोड़ के पार, 24 घंटे में 57 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं

Sat, 03 Jul 2021 10:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 10:05 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तीन जुलाई की शाम सात बजे तक वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 35,05,42,004 के पार हो गया। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 57,36,924 वैक्सीन की खुराक दी गई हैं।    

विज्ञापन
Ministry of Health says India cumulative COVID vaccination coverage exceeded 35 crore till saturday 7 pm
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीके की 35 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। देश में सार्वभौमिक टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत 21 जून को हुई। शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश में 57.36 लाख से अधिक खुराकें दी गयी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु समूह में 28,33,691 लोगों को पहली खुराक और 3,29,889 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र समूह के कुल 99,434,862 लोगों ने पहली खुराक और 27,12,794 ने दूसरी खुराक ली है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने 18-44 आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की 50 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक दी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 वर्ष की श्रेणी के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed