फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Health said 7740 special health centers set for Covid-19 patients in 483 districts

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-  483 जिलों में कोविड-19 के मरीजों के लिए 7740 विशेष स्वास्थ्य केंद्र तय

Sun, 10 May 2020 07:36 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 10 May 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Health said 7740 special health centers set for Covid-19 patients in 483 districts
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश के 483 जिलों में कोविड-19 के मरीजों के लिए 7,740 विशेष केंद्रों की पहचान की गई है। मंत्रालय के मुताबिक महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।

विज्ञापन


कोविड-19 प्रबंधन के लिए समर्पित जन स्वास्थ्य केंद्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच), समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) और समर्पित कोविड देखभाल केंद्र (डीसीसीसी)।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार तक सभी राज्यों-केंद्र शासित क्षेत्रों के 483 जिलों में 7740 केंद्रों की पहचान की गई है जिनमें राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के अस्पताल और देखभाल केंद्रों के साथ ही केंद्र सरकार से संबद्ध अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि कुल 6,56,769 पृथक बिस्तर हैं, जिनमें से 3,05,567 संक्रमण के पुष्ट मामलों के लिए, जबकि 3,51,204 संक्रमण के संदिग्ध मामलों के लिए हैं। ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 99, 492 बिस्तर हैं जबकि 1,696 में पाइपलाइन से ऑक्सीजन देने की सुविधा है। इसके अलावा 34,076 आईसीयू बिस्तर हैं।

केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से अनुरोध किया गया है कि लोगों की जानकारी के लिए अपनी वेबसाइटों पर तीनों तरह के कोविड-19 समर्पित केंद्रों की जानकारी अपलोड करें और 32 राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों ने ऐसा कर भी दिया है. जबकि अन्य इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में कोविड-19 की जांच क्षमता को और बढ़ाए जाने की जरूरत के मद्देनजर शक्ति प्राप्त समूह द्वारा उच्च क्षमता वाली मशीन की खरीद की अनुशंसा को मंजूरी दी गई थी।

जांच मशीन को एनसीडीसी में लगाया गया
बयान में कहा गया कि ‘द कोबास 6800’ जांच मशीन को एनसीडीसी में सफलता पूर्वक लगा दिया गया है। एनसीडीसी दिल्ली, एनसीआर, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और कई दूसरे राज्यों की जरूरत के मुताबिक नमूनों की जांच में मदद कर रहा है।

एनसीडीसी अभी प्रतिदिन 300-350 नमूनों की जांच करने की क्षमता रखता है, लेकिन कोबास 6800 के आने के साथ ही उसकी क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से इजाफा होगा। कोबास 6800 मशीन से 24 घंटे में 1200 नमूनों की जांच हो सकती है।

अब तक कुल 19357 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जिनमें से बीते 24 घंटे में ही 1511 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इससे लोगों के ठीक होने की दर 30.76 प्रतिशत हो गई है।


मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed