{"_id":"5f5c39fc8ebc3e8ee2541599","slug":"ministry-of-health-issued-data-comparing-recovering-and-active-case-percentage-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: ठीक हुए मरीज और सक्रिय मामलों में अंतर बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: ठीक हुए मरीज और सक्रिय मामलों में अंतर बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
Sat, 12 Sep 2020 08:31 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 12 Sep 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
corona in world
- फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर एक तुलनात्मक अध्ययन का आंकड़ा जारी किया है। इसमें मंत्रालय ने कोरोना वायरस के रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों की तुलना करते हुए आंकड़े जारी किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत और सक्रिय मामलों के प्रतिशत में जो अंतर है, वो तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Centre-led #COVID19 management strategies have focused on early detection through widespread, easy & aggressive testing; standardised quality & effective treatment in hospitals and supervised home/facility isolation and reducing mortality: Ministry of Health https://t.co/yzbdoVMVfS
— ANI (@ANI) September 12, 2020
विज्ञापन
कोविड-19 के कुल मामलों में अब तक 36 लाख से ज्यादा यानि कि तीन चौथाई मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं, वहीं दस लाख यानि कि एक चौथाई से भी कम मामले सक्रिय हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 36 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अस्पताल से छुट्टी ले चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की कोविड प्रबंध नीतियां व्यापक, आसान और आक्रामक परीक्षणों से जल्दी कोरोना मरीजों का पता लगाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा केंद्र का ध्यान अस्पतालों में गुणवत्ता और प्रभावी उपचाल उपलब्ध कराने पर है और होम आइसोलेशन की निगरानी को मृत्यु दर को कम करना है।