{"_id":"5e5f9fd08ebc3eeade20a6b1","slug":"ministry-of-external-affairs-said-in-parliament-no-change-in-indias-nuclear-doctrine-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत परमाणु शस्त्र का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा, केंद्र ने कहा इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत परमाणु शस्त्र का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा, केंद्र ने कहा इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ
Wed, 04 Mar 2020 06:02 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Loksabha
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने संसद में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा है कि देश की परमाणु नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए पहले की तरह ही प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, लोकसभा में भारत के परमाणु सिद्धांत को लेकर एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्र सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई।
विज्ञापन
विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में मीनाक्षी लेखी और राजमोहन उन्नीथन के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारत विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक (डिटरेंस) और परमाणु शस्त्रों का पहले इस्तेमाल नहीं करनी की नीति के लिए प्रतिबद्ध है। क्या सरकार की भारत की परमाणु नीति में बदलाव की कोई योजना है, इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि भारत के परमाणु सिद्धांत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन