फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Defence signed contract procurement of 6 Dornier-228 aircraft IAF from HAL cost Rs 667 crores

IAF की बढ़ेगी क्षमता: HAL से छह डोर्नियर-228 विमान खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, अनुबंध पर हस्ताक्षर, 667 करोड़ लागत

Fri, 10 Mar 2023 06:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Mar 2023 06:57 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 667 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय वायु सेना के लिए 6 डोर्नियर -228 विमानों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 

विज्ञापन
Ministry of Defence signed contract procurement of 6 Dornier-228 aircraft IAF from HAL cost Rs 667 crores
डोर्नियर-228 - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की परिचालन क्षमता में इजाफा होगा। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 667 करोड़ रुपये की लागत से वायुसेना के लिए 6 डोर्नियर -228 विमानों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। आईएएफ इस विमान का इस्तेमाल रूट ट्रांसपोर्ट रोल और कम्युनिकेशन ड्यूटी के लिए कर चुकी है।

विज्ञापन


इसका उपयोग वायुसेना के ट्रांसपोर्ट पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए भी किया गया है। छह विमानों की वर्तमान खेप को अपग्रेडेड ईंधन-कुशल इंजन के साथ खरीदा जाएगा। यह विमान पूर्वोत्तर के सेमी प्रीपेयर्ड/शॉर्ट रनवे और भारत की द्वीप श्रृंखलाओं से कम दूरी के संचालन के लिए उपयुक्त है। छह विमानों के शामिल होने से दूरदराज के क्षेत्रों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता और बढ़ेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed